फैक्ट चेक: एक ही टॉयलेट में फंसे तेंदुए और कुत्ते कि तस्वीर वायरल, रिवर्स सर्च में पता लगी सच्चाई

  • तीन साल पुराना वीडियो वायरल
  • कुत्ते का शिकार कर रहा तेंदुआ फार्म हाउस में फंसा
  • दोनों को किया गया रेस्क्यू

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-05 06:47 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। केरल की राजधानी बेंगलुरू में तेंदुए दिखने की जानकारी सामने आई है। इसी बीच सोशल मीडियो पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें टॉयलेट के अंदर एक कुत्ते को और एक तेंदुए को बैठे देखा जा सकता है। लोगों का दावा है कि ये घटना कर्नाटक की है जो हाली ही में घटित हुई है। लोगों का कहना है कि तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया था। आपको बता दें कि, रिवर्स सर्च करने पर हमें इस पोस्ट की सच्चाई के बारे में पता चला।

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक रामराजा बुंदेला नामक यूजर ने इस पोस्ट को 3 सितंबर 2024 को शेयर किया था। पोस्ट के साथ लिखा- यह घटना कर्नाटक, भारत के कोम्बारु संरक्षित क्षेत्र में हुई। चीता कुत्ते की पीछा कर रहा था, कुत्ता एक खिड़की के माध्यम से बाथरूम में घुस गया, बाथरूम को बाहर से बंद कर दिया गया था। चीता कुत्ते के पीछे घुसा और दोनों ही शौचालय में फंस गए; जब कुत्ता ने चीता को देखा, उसने घबराकर एक कोने में चुपचाप बैठ गया। वह चीख भी नहीं सका। हालांकि चीता भूखा था और कुत्ते का पीछा कर रहा था, लेकिन उसने उसे नहीं खाया। वह कुत्ते पर उछलकर भोजन कर सकता था, लेकिन दोनों जानवर लगभग बारह घंटे तक अलग-अलग कोनों में एक साथ रहे। इन बारह घंटों के दौरान, चीता भी शांत रहा। वन विभाग ने चीता पर ध्यान केंद्रित किया और उसे शांत करने वाले तीर के साथ पकड़ लिया। अब, सवाल यह है, चीता भूखा होने के बावजूद क्यों नहीं कुत्ते पर हमला किया, जबकि यह आसानी से संभव था? वन्यजीव अनुसंधानकर्ताओं ने इस सवाल का उत्तर दिया है: उनके अनुसार, जंगली जानवर अपनी स्वतंत्रता के प्रति बहुत संवेदनशील होते हैं। जैसे ही उन्हें लगता है कि उनकी स्वतंत्रता को छीन लिया गया है, वे गहरे दर्द को महसूस कर सकते हैं, इसे भूख भूल जाते हैं। उनका प्राकृतिक भोजन करने का प्रेरणात्मक उत्साह कम होने लगता है। स्वतंत्रता और खुशी जुड़ी होती है। सोचने, काम करने और जीने की स्वतंत्रता है जैसे हम चाहें।


यह भी पढ़े -पानी के अंदर नमाज अदा करते हुए लोगों की फोटो वायरल, रिवर्स सर्च में आई सच्चाई सामने

क्या है पोस्ट के पीछे की सच्चाई?

आपको बता दें कि, रिवर्स सर्च करने पर हमें वायरल तस्वीर न्यूज 18 की वेबसाइट पर मिली। ये रिपोर्ट को 12 फरवरी 2021 को पब्लिश की गई थी। इससे मिली जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के सुब्रह्मण्य क्षेत्र के बिलिनेले गांव में तेंदुआ एक फार्म हाउस के टॉयलेट में फंस गया था। उसके साथ एक कुत्ता भी उसी शौचालय में मौजूद था। जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ कुत्ते का पीछा कर रहा था ताकि उसका शिकार कर सके।


हमें तेंदुए और कुत्ते की वीडियो ईटीवी आंध्र प्रदेश के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिली। इसे यहां 4 फरवरी 2021 को अपलोड किया गया था। इससे ये बात तो यहीं साफ हो जाती है कि, ये घटना हाल फिलहाल की नहीं बल्कि सालों पुरानी है।

Full View

इतना ही नहीं बल्कि, हमें एबीपी न्यूज की वेबसाइट पर तेंदुए और कुत्ते से जुड़ी एक रिपोस्ट मिली। इसे 5 फरवरी 2021 को डाला गया था। इसमें मिली जानकारी के हिसाब से, सुबह टॉयलेट से आवाज आ रही थी। तभी एक महिला ने ये आवाज सुनी और वो शौचालय की तरह देखने गईं। महिला ने जैसे ही तेंदुआ देखा उसने टॉयलेट का गेट बंद कर दिया। इस बात की जानकारी वन विभाग को दी गई। दोनों जानवरों को शौचालय ले निकाला गया। ये बचाव अभियान कुल 9 घंटे चलने की जानकारी है।

Tags:    

Similar News